अभिनेता सलमान खान ने 26-27 दिसंबर की रात पनवेल स्थित अपने फार्महाउस पर पार्टी आयोजित कर करीबी दोस्तों और परिवार के बीच अपना 60वां जन्मदिन मनाया। पार्टी शुरू होने से पहले सलमान पैपराज़ी से मिले और उनके साथ अपना बर्थडे केक काटा। एक वीडियो में वह वरिष्ठ पत्रकार भारती दुबे से बातचीत करते और उनके माथे पर किस करते दिखे।