65 वर्षीय अभिनेता संजय दत्त ने पत्नी मान्यता संग फिर से लिए 'फेरे'; वायरल हुआ वीडियो
65-वर्षीय अभिनेता संजय दत्त का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह पत्नी मान्यता दत्त के साथ 7 फेरे लेते दिख रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि संजय ने अपनी तीसरी (व वर्तमान) पत्नी मान्यता से दोबारा शादी कर ली है। हालांकि, यह वीडियो उनके घर के रिनोवेशन के बाद वहां आयोजित पूजा का है।