6-7 ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के बाद भी पर्याप्त काम नहीं मिल रहा है: स्वरा भास्कर

अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने 'टाइम्स ऑफ इंडिया' को दिए इंटरव्यू में कहा, "मैं 6 या 7 ब्लॉकबस्टर फिल्मों और कई वेब सीरीज़ का हिस्सा रह चुकी हूं लेकिन फिर भी साफ तौर पर मुझे पर्याप्त काम नहीं मिल रहा है।" उन्होंने कहा, "मेरा ट्रैक रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है और मेरे लिए कभी भी खराब रिव्यू नहीं आए।"