7 राज्यों/यूटी की 8 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के आए नतीजे
बडगाम (जम्मू-कश्मीर) उपचुनाव में सईद मुंतज़ीर मेहदी (जम्मू-कश्मीर पीडीपी) और नगरोटा से देवयानी राणा (बीजेपी) ने जीत दर्ज की है। अंता (राजस्थान) उप-चुनाव में प्रमोद जैन (कांग्रेस), घाटशिला (झारखंड) से सोमेश सोरेन (जेएमएम), तरनतारन (पंजाब) से हरमीत संधु (आप), जुबली हिल्स (तेलंगाना) से नवीन यादव (कांग्रेस), डम्पा (मिज़ोरम) से आर लालथंगलियाना और नुवापाडा (ओडिशा) से जय ढोलकिया (बीजेपी) जीते हैं।