अभिनेता कार्तिक आर्यन ने सीएनएन-न्यूज़ 18 से कहा है कि इंडस्ट्री में 7-साल बिताने के बाद उन्हें 'सोनू के टीटू की स्वीटी' (2018) से पहचान मिली। उन्होंने कहा, "सफर कठिन रहा...20-साल से शुरुआत की थी इसलिए समय था।" बकौल कार्तिक, "बहुत दिनों तक...लोग मेरा नाम नहीं जानते थे...वे मुझे...'प्यार का पंचनामा' के मोनोलॉग वाले लड़के के रूप में जानते थे।"