70 की उम्र और 40 साल का करियर, फिर भी इस ऐक्टर ने नहीं खरीदा अपना घर; बताई वजह
40 साल के करियर में 500+ फिल्मों में काम कर चुके ऐक्टर अनुपम खेर ने बताया है कि उन्होंने घर क्यों नहीं खरीदा है। उन्होंने बताया कि वह अपने निधन के बाद पारिवारिक कलह से बचना चाहते हैं इसलिए संपत्ति नहीं खरीदने का फैसला किया। उन्होंने कहा, "मैंने कई बुजुर्गों को देखा...उनसे बात की है। उनकी कहानियां बहुत दर्दनाक थीं।"