70 वर्षों से कांग्रेस काम नहीं करती तो आज लोकतंत्र नहीं होता: मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को गुजरात में चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पूछते हैं कि 70 वर्षों में कांग्रेस ने क्या किया है। उन्होंने कहा कि 70 वर्षों से कांग्रेस काम नहीं करती तो आज लोकतंत्र नहीं होता। बकौल खरगे, जवाहरलाल नेहरू ने देश में लोकतंत्र की बुनियाद डाली।