70 साल की उम्र में डांस सीख रहे हैं ऐक्टर अनुपम खेर, वीडियो देख विक्की कौशल ने की तारीफ
ऐक्टर अनुपम खेर ने 70 साल की उम्र में डांस सीखना शुरू किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें मशहूर कोरियोग्राफर सीजर उन्हें ऐक्टर विक्की कौशल के गाने ‘तौबा तौबा’ का हुक स्टेप सिखा रहे हैं। वीडियो वायरल होते ही विक्की ने अनुपम की तारीफ करते हुए लिखा, "बिल्कुल कमाल कर दिया सर!"