सोशल मीडिया पर करीब 70 साल पुराने गाने 'तड़पाओगे तड़पा लो, हम तड़प-तड़प कर भी तुम्हारे गीत गाएंगे' गाने पर तरह-तरह के रील बन रहे हैं। 1959 की फिल्म 'बरखा' के इस गाने को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर ने गाया था जिसे अभिनेत्री शोभा खोटे व अभिनेता अनंत कुमार पर फिल्माया गया था। इसके लिरिक्स राजेंद्र कृष्णन ने लिखे थे।