70वां बर्थडे मनाने अनिल कपूर संग हरिद्वार पहुंचे अनुपम खेर, स्वामी अवधेशानंद से मिले
अभिनेता अनुपम खेर (7-मार्च) अपना 70वां जन्मदिन मनाने अभिनेता अनिल कपूर के साथ हरिद्वार (उत्तराखंड) पहुंचे और जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी से मुलाकात की। इसके बाद अनुपम ने गौ पूजा कर महादेव की पूजा-अर्चना की। खेर ने कहा कि हरिद्वार के पवित्र वातावरण में जन्मदिन मनाने का सौभाग्य मिला है, इससे बड़ी खुशी नहीं हो सकती।