72 साल में भी काम खोज रही हैं वरिष्ठ अभिनेत्री अनीता कंवल
वरिष्ठ अभिनेत्री अनीता कंवल ने बताया कि 72 साल की उम्र में उन्हें अभी भी काम की तलाश है। उनकी जमा पूंजी एक साल में खत्म हो सकती है। बच्चे मदद को तैयार हैं, लेकिन अनीता उन पर निर्भर नहीं रहना चाहतीं। 'चाणक्य' से करियर शुरू करने वाली अनीता ने 3 दशक से अधिक टीवी/फिल्मों में काम किया है।