72 साल के ऐक्टर शरत सक्सेना ने शेयर की अपने बाइसेप्स की तस्वीर; कहा- कील नहीं, हथौड़ा बनूंगा

'मिस्टर इंडिया', 'क्रिश' और 'फिर हेरा फेरी' जैसी फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता शरत सक्सेना ने बाइसेप्स दिखाते हुए इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। 72-वर्षीय शरत ने कैप्शन में 1970 के 'एल कोंडोर पासा' गाने की लाइनें 'आई वुड रादर बी अ हैमर दैन अ नेल' (मैं एक कील के बजाय हथौड़ा बनना पसंद करूंगा) लिखीं।