inshorts

73 साल के बीजेपी विधायक ने केंद्रीय मंत्री के 30 वर्षीय बेटे के छुए पैर, वायरल हुआ वीडियो

शिवपुरी (मध्य प्रदेश) से बीजेपी विधायक देवेंद्र जैन ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के 30 वर्षीय बेटे महाआर्यमन सिंधिया के पैर छुए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह वीडियो 5 जनवरी को बीजेपी विधायक के जन्मदिन के कार्यक्रम का है। गौरतलब है, कि महाआर्यमन, वर्तमान में मध्य प्रदेश क्रिकेट असोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं।