73वीं मिस यूनिवर्स बनीं डेनमार्क की विक्टोरिया केआर

मेक्सिको में हुई 73वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में डेनमार्क की विक्टोरिया केआर को विजेता चुन लिया गया है। नवंबर 2023 में 72वीं मिस यूनिवर्स बनीं निकारागुआ की शेनिस पलासिओस ने उन्हें ताज पहनाया। नाइजीरिया की चिदिमा आदेत्शिना फर्स्ट रनर-अप और मेक्सिको की मारिया फर्नांडा बेल्त्रान सेकेंड रनर-अप पर रहीं। भारत की रिया सिंघा टॉप 12 तक नहीं पहुंच पाई थीं।