inshorts

75 का दूल्हा और 63 की दुल्हन; हिमाचल में दर्द और अकेलेपन में पनपा दो बुज़ुर्गों का प्यार

बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) में वृद्धाश्रम में रहने वाले 75-वर्षीय कन्हैया लाल और 63-वर्षीय सबीना शादी करने वाले हैं। अपनों से मिले दर्द व अकेलेपन के बीच वृद्धाश्रम में दोनों एक-दूसरे के काम में हाथ बटाते थे और अब वे एक-दूसरे का सहारा बनेंगे। वे 25 नवंबर को शादी करेंगे और फिर उन्हें नालागढ़ स्थित नए वृद्धाश्रम में भेजा जाएगा।