वाराणसी में आज 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे गंगा घाट, 2100 ड्रोन से होगा शो
कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को वाराणसी में देव दीपावली मनाई जाएगी। गंगा घाट 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे और स्वदेशी तकनीक से बने 2,100 ड्रोन आसमान में भगवान शिव, मां गंगा और काशी की आकृतियां बनाएंगे। वाराणसी पर्यटन संगठन के अध्यक्ष प्रणय रंजन सिंह के अनुसार, सभी होटल बुक हो चुके हैं और कमरों के दाम दोगुने तक पहुंच गए हैं।
read more at Inshorts


