750+ दिनों तक कोविड-19 से संक्रमित रहा शख्स, बना विश्व रिकॉर्ड
लेंसेट में प्रकाशित आर्टिकल के अनुसार, अमेरिकी शोधकर्ताओं ने पाया कि एक शख्स 750+ दिनों तक कोविड-19 (SARS-CoV-2) से संक्रमित रहा जो अबतक का सबसे लंबा मामला है। एचआईवी-1 से पीड़ित शख्स का इम्यून सिस्टम कमज़ोर था जिसके चलते वायरस उसके शरीर में म्युटेट होता रहा। मई-2020 में कोविड-19 होने के बाद उसे 5 बार अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।