दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन अभिनीत एक विज्ञापन के ऐक्शन डायरेक्टर मनोहर वर्मा ने बताया है कि 79-वर्षीय अभिनेता ने बॉडी डबल लेने से इनकार कर दिया था। बकौल वर्मा, "मिस्टर बच्चन ने सेट पर आकर निर्देशक से कहा कि वह अपने स्टंट खुद करेंगे।" गौरतलब है, उन्हें विज्ञापन के लिए एक के बाद एक लगातार 3 मज़बूत कांच तोड़ने थे।