7th Phase Voting: बिहार की 8 सीटों पर वोटिंग जारी.
लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में शनिवार को बिहार के 8 सीटों पर मतदान जारी है। राज्य के पटना साहिब, पाटलिपुत्र, काराकाट, आरा, बक्सर, जहानाबाद, नालंदा और सासाराम सीट पर वोटिंग हो रही है। सातवें और आखिरी चरण में बिहार में कुल 134 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिसमें से सिर्फ 12 महिलाएं हैं।