8 इंच ऊंची हील पहनकर ऑस्कर्स के रेड कार्पेट पर चलने के दौरान गिरीं ऐक्ट्रेस लाइज़ा कोशी
अमेरिकी ऐक्ट्रेस लाइज़ा कोशी का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह ऑस्कर्स 2024 के रेड कार्पेट पर 8 इंच ऊंची हील पहनकर चलने के दौरान गिरती हुई दिख रही हैं। लाइज़ा के आसपास खड़े लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़े जिसके बाद ऐक्ट्रेस ने दोबारा खड़े होकर पोज़ किया। कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है।