8 चीते तो आ गए, अब बताइए 8 सालों में 16 करोड़ रोज़गार क्यों नहीं आए?: पीएम से राहुल

अफ्रीकी देश नामीबिया से शनिवार को 8 चीतों को भारत लाए जाने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा, "8 चीते तो आ गए, अब यह बताइए 8 वर्षों में 16 करोड़ रोज़गार क्यों नहीं आए?" राहुल ने #राष्ट्रीय_बेरोज़गार_दिवस के साथ ट्वीट में आगे लिखा, "युवाओं की है ललकार, ले कर रहेंगे रोज़गार।"