8 महीने में 80 लोगों ने आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में 13 वर्षीय लड़की का किया रेप

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के अलग-अलग वेश्यालयों में आठ महीने में 80 लोगों ने एक 13-वर्षीय लड़की का रेप किया। पुलिस ने नाबालिग को वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर करने वाली मुख्य आरोपी की पहचान स्वर्णा कुमारी के तौर पर की है। पुलिस ने मंगलवार को 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया और कहा कि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।