8 साल के बाद भी प्रेस वार्ता की बजाय नियंत्रित मीडिया से इंटरव्यू पर निर्भर हैं पीएम: खड़गे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समाचार एजेंसी एएनआई के साथ इंटरव्यू पर राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है, "प्रधानमंत्री आठ-साल के बाद भी प्रेस वार्ता में सवाल लेने की बजाय नियंत्रित मीडिया के साथ इंटरव्यू पर निर्भर हैं।" वहीं, कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, "बाज़ीगरी ज़्यादा थी, असल मुद्दों से न्याय कम...यह इंटरव्यू नहीं...राजनीतिक भाषण था।"