800-900 रन वाला सीज़न कहां है?: रोहित शर्मा को लेकर मनोज तिवारी

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने जीटी के खिलाफ एमआई के बल्लेबाज़ रोहित शर्मा के जल्दी आउट होने पर उनकी आलोचना की है। उन्होंने कहा, "रोहित शर्मा के लिए रन बनाना ज़रूरी है। उनकी काबिलियत 400 रन वाली नहीं है। पिछले सीज़न में उन्होंने 400 रन बनाए और शतक लगाया वो ठीक है लेकिन 800-900 रन वाला सीज़न कहां है?"