27 पैसा लेकर मुंबई आए, फुटपाथ पर सोए, लेकिन हार नहीं मानी: जावेद अख्तर के संघर्षों को याद कर शबाना
अभिनेत्री शबाना आज़मी ने अपने पति व गीतकार जावेद अख्तर के संघर्ष के दिनों को याद करते हुए एक पोस्ट किया है। शबाना ने बताया कि 4 अक्टूबर 1964 को 19 साल के जावेद महज 27 नए पैसे लेकर मुंबई आए थे। जावेद ने फुटपाथों पर रातें बिताईं और 3 दिनों तक भूखे भी रहे लेकिन कभी हिम्मत नहीं हारी।