सोशल मीडिया पर 82-वर्षीय शख्स द्वारा 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है' गाने पर डांस करने का वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो निगम पटेल नामक शख्स ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें बुज़ुर्ग के आस-पास अन्य लोग डांस करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में पटेल बुज़ुर्ग को पकड़े हुए कह रहे हैं, "मुझे यह शख्स पसंद है।"