'83' देखने के बाद न्यूज़ीलैंड के पूर्व क्रिकेटर हेडली ने कपिल देव के लिए लिखा नोट

न्यूज़ीलैंड के पूर्व क्रिकेटर रिचर्ड हेडली ने फिल्म '83' देखने के बाद पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव के लिए एक नोट लिखा है। उन्होंने लिखा, "फिल्म से बेहतर जान पाया कि आप मैदान पर अपनी बातों और ऐक्शन से टीम को कैसे प्रेरित करते थे...रिकॉर्ड बुक देखे बिना भी मुझे ज़िम्बाब्वे के खिलाफ आपकी शानदार पारी याद है।"