90 साल के प्रेम चोपड़ा को हुई दिल की गंभीर बीमारी, बिना ओपन हार्ट सर्जरी के बदले गए खराब वाल्व
दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे हैं और उनके दामाद-ऐक्टर शरमन जोशी ने एक पोस्ट के ज़रिए उनकी सेहत से जुड़ा अपडेट दिया है। शरमन ने बताया कि प्रेम चोपड़ा को गंभीर एओर्टिक स्टेनोसिस का पता चला था और ओपन-हार्ट सर्जरी के बिना उनका वाल्व बदलकर ट्रांसकैथेटर एओर्टिक वाल्व इम्प्लांटेशन प्रोसीजर सफलतापूर्वक किया गया।