पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली ने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के कांग्रेस में आने की संभावनाओं का स्वागत किया है। उन्होंने कहा, "99% सक्सेस रेट वाले किशोर ने स्वेच्छा से हमारे साथ सहयोग करने के लिए कहा है। कांग्रेस में उनके प्रवेश की प्रक्रिया जारी है।" उन्होंने किशोर की कांग्रेस में एंट्री को पार्टी का पुनरुत्थान करार दिया है।