A फॉर अखिलेश, D फॉर डिंपल और P फॉर परिवार; ओम प्रकाश राजभर ने सपा की 'PDA' पर कसा तंज़
यूपी के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा की 'पीडीए पाठशाला' पर तंज़ कसा है। उन्होंने कहा कि उनके लिए 'पीडीए' का मतलब 'परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी' है जिसमें A से अखिलेश, D से डिंपल और P से परिवार है। राजभर ने आरोप लगाया कि स्कूल मर्जर के बाद चल रही पाठशालाओं से सिर्फ राजनीतिक लाभ उठाया जा रहा है।