'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को पार्टी के स्थापना दिवस पर कहा कि उन्हें राजनीति बदल नहीं पाई बल्कि उन्होंने इसे बदल दिया। उन्होंने कहा, ''हमने दिल्ली/पंजाब में सरकार बनाई, जम्मू-कश्मीर से लेकर गोवा-गुजरात तक हमें भारत के लोगों का विश्वास और प्यार मिला। हमने काम की राजनीति की, शिक्षा और स्वास्थ्य पर बात की।"