AAP ने की CJP प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज की आलोचना, मदद के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री व 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल ने संसद तक मार्च कर रहे CJP प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने के लिए दिल्ली पुलिस की आलोचना की है। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को कानूनी व मेडिकल मदद देने के लिए हेल्पलाइन नंबर 85-888-33548 जारी किया। उन्होंने कहा, "आप सब हमारे बच्चे हैं। आपको घबराने की ज़रूरत नहीं है। हम आपके साथ हैं।"

Load More