दशहरा पर पीतमपुरा (दिल्ली) में 30 फीट ऊंचे कॉकरोच का पुतला दहन किया गया। पहले कॉकरोच, फिर कुंभकर्ण, मेघनाथ और रावण का पुतला दहन हुआ। इसपर 'आप' ने LG और पुलिस कमिश्नर को शिकायत देकर मंत्री कपिल मिश्रा और रामलीला-समिति अध्यक्ष पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए FIR न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी दी है।