अमृतसर में पैसों के विवाद में दुकानदार पर जानलेवा हमला, AAP विधायक जीवनजोत के PA पर केस दर्ज
पंजाब के अमृतसर में ₹4.5 लाख के विवाद में इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानदार अश्वनी कुमार (43) पर तेज़धार हथियार से हमला हुआ है। पुलिस ने मामले में AAP विधायक जीवनजोत कौर के पीए मनिंदर सिंह समेत पांच आरोपियों पर हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया है। अस्पताल में ऑपरेशन के बाद अश्वनी इलाजरत हैं।