inshorts

पंजाब चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, मौजूदा विधायक ने थामा अकाली दल का दामन

पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका लगा है। चमकौर साहिब से पार्टी के मौजूदा विधायक डॉ. चरणजीत सिंह शिरोमणि अकाली दल (SAD) में शामिल हो गए और अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। AAP ने चमकौर साहिब से उनकी जगह जसबीर सिंह गढ़ी को उम्मीदवार बनाया था।