कहीं इंटरनेट ही न ठप कर दे सुपर स्मार्ट AI, एक्सपर्ट स्टुअर्ट रसेल ने दी चेतावनी

AI विशेषज्ञ स्टुअर्ट रसेल ने चेतावनी दी है कि एडवांस AI सिस्टम खुद को खतरा महसूस होने पर इंटरनेट बाधित या साइबर हमले कर सकते हैं। कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले के सेंटर फॉर ह्यूमन-कंपैटिबल AI के प्रमुख और प्रोफेसर रसेल ने कंपनियों से AI को खतरनाक बनने से रोकने और AGI के लिए कड़े नियम बनाने की वकालत की।