शॉपिंग के लिए AI पर भरोसा करना पड़ सकता है भारी, नकली वेबसाइट सुझा रहे चैटबॉट

सुरक्षा फर्म पॉडकी की रिसर्च में पाया गया है कि ChatGPT, गूगल जेमिनाई और परप्लेक्सिटी ऑनलाइन शॉपिंग में नकली और संदिग्ध वेबसाइट्स का सुझाव दे रहे। परप्लेक्सिटी के 15%, ChatGPT के 8% और जेमिनाई के 4% जवाबों में जोखिम भरे लिंक मिले। रिसर्च के दौरान लुलुलेमन, बिरकेनस्टॉक और स्टुसी समेत 151 ब्रैंड्स के बारे में चैटबॉट्स से सवाल पूछे गए।