मेरी तस्वीरों को बदलने या सुधारने के लिए AI का इस्तेमाल न करें: मीडिया से यामी गौतम
ऐक्ट्रेस यामी गौतम ने मीडिया से अपील करते हुए कहा है, "कृपया सार्वजनिक कार्यक्रमों की मेरी तस्वीरों को बदलने/सुधारने के लिए एआई का इस्तेमाल न करें। तस्वीरों को उनके असली रूप में ही इस्तेमाल करें।" उन्होंने कहा, "किसी व्यक्ति की जानकारी और सहमति के बिना एआई के ज़रिए उसकी तस्वीर-पहचान से छेड़छाड़ नहीं करना चाहिए...मेरी अपील का सम्मान करने के लिए धन्यवाद।"