AI बूम के बीच $1 ट्रिलियन पहुंचा ताइवान की सेमीकंडक्टर कंपनी का मार्केट कैप

ताइवान सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी (टीएसएमसी) ने शुक्रवार को पहली बार $1 ट्रिलियन (लगभग ₹80 लाख करोड़) का मार्केट कैप हासिल कर लिया है। बकौल रिपोर्ट, टीएसएमसी ऐसा करने वाली पहली कंपनी है। कंपनी के शेयरों में शुक्रवार को रिकॉर्ड तेज़ी दर्ज की गई और इसके यूएस-ट्रेडेड अमेरिकन डिपॉजिटरी रसीद (एडीआर) की कीमत करीब $1.2 ट्रिलियन (लगभग ₹96 लाख करोड़) रही।