AI वीडियो में टोपी पहने दिखाए जाने के बाद जावेद अख्तर ने दी कार्रवाई की धमकी
गीतकार जावेद अख्तर ने एआई वीडियो में खुद को स्कल कैप (मुस्लिमों द्वारा पहनी जाने वाली टोपी) पहने दिखाए जाने के बाद कार्रवाई करने की धमकी दी है। उन्होंने कहा, "यह बकवास है...इस फर्ज़ी वीडियो के लिए ज़िम्मेदार लोगों और इसे आगे भेजने वालों को मेरी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए अदालत में घसीटने पर विचार कर रहा हूं।"