'कौनसा ज़हर दें?' AI से पूछकर पिता की हत्या का प्लान बना रहा था पाकिस्तानी लड़का, खुला राज
पाकिस्तान की नैशनल साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने 17-वर्षीय लड़के के खिलाफ अपने पिता को ज़हर देकर मारने की कोशिश के आरोप में मामला दर्ज किया है। अधिकारियों के मुताबिक, उसने AI से ज़हरीले पदार्थ की जानकारी ली और उसे पिता के खाने में मिलाया लेकिन वह सफल नहीं हुआ। उसने ज़हरीले पदार्थ एब्रिन की भी जानकारी जुटाने की कोशिश की।