बॉम्बे हाईकोर्ट ने एआई द्वारा बनाई गईं ऐक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की तस्वीरों व वीडियो को सोशल मीडिया से हटाए जाने का निर्देश दिया है। हाईकोर्ट ने शिल्पा द्वारा दायर याचिका पर फैसला सुनाते हुए कहा कि (सोशल मीडिया) वेबसाइट्स पर अपलोड की गईं तस्वीरें बेहद परेशान करने और चौंकाने वाली हैं। बकौल हाईकोर्ट, ये तस्वीरें अनुचित और अस्वीकार्य हैं।