inshorts

सेलेब्स को मिल रहीं धमकियों के बीच AICWA ने फडणवीस को लिखा पत्र, की तत्काल सुरक्षा की मांग

बॉलीवुड सितारों को गैंगस्टर्स से मिल रहीं धमकियों के बीच ऑल इंडियन सिने वर्कर्स असोसिएशन (AICWA) ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मुंबई पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा है। संगठन ने अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, सैफ अली खान और उनके परिवारों को तत्काल सुरक्षा, शूटिंग लोकेशंस पर पुलिस बल और गैंगस्टर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।