inshorts

AIIMS भोपाल में कॉन्सर्ट के दौरान स्टेज पर गिरे सिंगर मोहित चौहान, वीडियो आया सामने

सिंगर मोहित चौहान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे एम्स भोपाल (एमपी) में आयोजित एक कॉन्सर्ट में अपनी परफॉर्मेंस के दौरान स्टेज पर रखे एक लाइट से टकराकर गिर गए। हालांकि, कॉन्सर्ट के ऑर्गनाइज़र्स और मेडिकल स्टाफ ने तुरंत सिंगर की मदद की और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शो कुछ देर के लिए रोका गया था।