inshorts

सिर्फ आयरन से ठीक नहीं होता एनीमिया, AIIMS की रिसर्च में विटामिन-D का अहम रोल

एम्स दिल्ली की 2023-2025 रिसर्च में रिसर्च में सामने आया है कि एनीमिया के मरीज़ों को सिर्फ आयरन देने से पूरा फायदा नहीं मिलता। जिन मरीजों में विटामिन-D की भी कमी थी, उन्हें आयरन के साथ विटामिन-D देने पर ज्यादा सुधार हुआ। 400 मरीजों पर हुई स्टडी में 90 दिनों बाद हीमोग्लोबिन और फेरिटिन के स्तर में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी इसी समूह में देखी गई।