यूपी चुनाव से पहले ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद मिलाएंगे हाथ! 12 नवंबर को गठबंधन का हो सकता है ऐलान
यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM और चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के बीच गठबंधन की तैयारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों दलों में सहमति बन गई है और 12 नवंबर को लखनऊ में इसकी घोषणा हो सकती है। इसके बाद 14 नवंबर को मेरठ में संयुक्त रैली प्रस्तावित है।