अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को चीन के शेनझेन में APEC सम्मेलन में मुलाकात की। इस दौरान ट्रंप पुतिन को देखकर काफी खुश नजर आए। ट्रंप ने पुतिन को देखते ही कहा, ‘यह कौन है? यह मेरा दोस्त है।’ इसके बाद दोनों नेताओं ने हाथ मिलाया। एक साल बाद दोनों की मुलाकात हुई है।