ASEAN देशों से सह-निर्माण साझेदारी बढ़ाएगा भारत

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पहले ASEAN-India Defence Think Tank Forum में कहा कि भारत ASEAN देशों के साथ पेट्रोल वेसल, रडार, हेलीकॉप्टर और ड्रोन के सह-विकास व सह-उत्पादन को तैयार है। FY2025-26 में रक्षा निर्यात 38,424 करोड़ रुपये पर पहुंचा, जो 62.66% अधिक है।