भारत और आसियान (ASEAN) देश हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा और निगरानी मजबूत करने के लिए सहयोग बढ़ाएंगे।
विदेश मंत्रालय के सचिव रुद्रेंद्र टंडन ने मलक्का स्ट्रेट का जिक्र करते हुए कहा कि समुद्री क्षेत्र की प्रभावी निगरानी के लिए समन्वित गश्त जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी फिलीपींस यात्रा के दौरान समुद्री सुरक्षा/व्यापार/क्षेत्रीय सहयोग प्रमुख मुद्दे होंगे।