राहुल गांधी झूठ बोलते हैं और बिना प्रमाण आरोप लगाते हैं: अर्जुन राम मेघवाल
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने राहुल गांधी पर झूठ बोलने और बिना प्रमाण आरोप लगाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी 2024 का चुनाव जीतकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बने, लेकिन अब उसी चुनाव को अवैध बता रहे हैं। मेघवाल ने कहा कि झूठ बोलना और भाग जाना राहुल गांधी की प्रवृत्ति बन गई है।